ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान की मदद कर रहा था चीन, पहली बार कबूला घिनौना सच; भारत ने पहले ही किया था बेनकाब
नई दिल्ली, मई 8 -- जिस चीन को भारत ने पिछले साल ही बेनकाब कर दिया था, उसने दुनिया के सामने आखिरकार सच्चाई कबूल ली है। चीन ने इस बात को मान लिया है कि वह पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पाकिस्तान को मदद पहुंचा रहा था। यह पहली बार है जब चीन ने इस जंग में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका स्वीकार की है। चीन ने आधिकारिक तौर पर माना है कि जब भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी कैंपों को तबाह कर रही थी, तब चीनी इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ ऑन-साइट रहकर पाकिस्तान की मदद कर रहे थे। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सरकारी मीडिया पर प्रसारित एक इंटरव्यू में 'एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना' (AVIC) के इंजीनियर झांग हेंग ने इस बात की पुष्टि की है।चीनी इंजीनियर ने क्या ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.