महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर की ओर से ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत सात मई से 10 मई तक शहर के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में देशभक्ति, अनुशासन व राष्ट्रसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेना जीवन के अनुभव साझा किए। कैडेट्स ने उनसे अनुशासन, कठिन परिस्थितियों में कार्यशैली व देशसेवा से जुड़े सवाल पूछे। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर विकासनगर में 50 एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रतिभाग पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.