ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से परिचित हुए एनसीसी कैडेट
सिद्धार्थ, मई 10 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के दुबे के निर्देशन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को रतन सेन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता रैली व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली कॉलेज से निकलकर नरकटहा, देवियापुर चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज तक पहुंची। रैली निकालते समय सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए। इसके बाद संगोष्ठी शुरू हुई। जिसमें कैप्टन डॉ. राजेश कुमार यादव ने आपरेशन सिन्दूर के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैप्टन डॉ. संदीप कुमार सिंह ने कैडेटों का उत्साह वर्धन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, माहौल, दुश्मन देश में व्याप्त भय आदि के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने मनाई ऑपरेशन सिंदूर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.