मेरठ, मई 11 -- श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में सोमवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर शौर्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति और सेना के शौर्य पर ओजस्वी विचार प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत के निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती और एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर देश सेना के अदम्य साहस और जीरो टॉलरेंस नीति ...