देहरादून, मई 10 -- विकासनगर। जैन बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर ने ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक एवं डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के 50 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम हमारे वीर जवानों की बहादुरी, समर्पण और अदम्य साहस को समर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि रहा। कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सैनिकों के बलिदान का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीसी अधिकारी रचना गुप्ता एवं सुषमा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने कैडेट्स को राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने तथा अनुशासन एवं सेवा भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- एनसीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.