देहरादून, मई 7 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय में "ऑपरेशन सिंदूर" की प्रथम वर्षगांठ पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया। बुधवार को विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने प्रशासनिक भवन में तिरंगा फहराकर एनसीसी कैडेट्स को कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" भारत की मजबूत रक्षा व्यवस्था, आधुनिक सैन्य तकनीक और रणनीतिक दक्षता का सजीव प्रमाण है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। कुलपति ने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की पहली एनिवर्सरी,जयपुर में फिल्म होगी...