गोंडा, मई 8 -- गोंडा, संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में 48 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्याख्यान माला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय सेना के अदम्य साहस, कठोर अनुशासन और गौरवशाली सैन्य अभियानों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत निकाली रैलीकार्यक्रम का उद्देश्य व्याख्यान माला में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अटूट संकल्प, अदम्य साहस और राष्ट्रभक...