बागपत, मई 8 -- बड़ौत। नगर की बड़का रोड स्थित 74 यूपी बटालियन एनसीसी परिसर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों द्वारा भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। पूर्व सैनिकों ने 1971 युद्ध की गाथा सुनाई। ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर बटालियन द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन आयोजित हुए संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों द्वारा भाग लिया गया। उनके द्वारा 1971 के युद्ध में दिखाए गए शौर्य को एनसीसी कैडेट्स के साथ साझा किया। हवलदार चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने 1971 की लड़ाई में भाग लिया था। युद्ध के दौरान आने वाली चुनौतियों की परवाह किए बिना टीम वर्क की भावना तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिभा के साथ दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.