घाटशिला, मई 8 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्रह्मानंद रक्त संग्रह केंद्र और सदर अस्पताल जमशेदपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर ने चिकित्सीय जांच के बाद रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया गया। शिविर में पांच महिलाओं सहित 105 लोगों ने रक्त सैनिकों के प्रति सम्मान एवं आस्था प्रकट करते हुए दान की। मौके पर थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने भी रक्तदान किया। लोगों से रक्तदान करने की अपील की। बीडीओ बबली कुमारी ने रक्तदान की महता पर प्रकाश डाला। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अर्जुनचंद्र हांसदा, प्रणव कुमार महतो, विनोद चौबे, धीरेंद्रनाथ पाल, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप राय, दीपक महतो, गौरचंद पात्र, मुखिया विलाषी सिंह आदि उपस्थित थे। यह भ...