संभल, मई 8 -- 23 यूपी बीएन एनसीसी मुरादाबाद की सब बटालियन द्वारा हिन्द इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम को याद करते हुए एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रसेवा और अनुशासन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर बटालियन से आए नायब सूबेदार लोकेन्द्र सिंह, हवलदार मोईन एजाज तथा एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट रणधीर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वीरता और भारतीय सेना के साहसिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करता है एनसीसी कार्यक्रम के दौरान 22 अप्रैल 2025 ...