धनबाद, मई 18 -- ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर डिगवाडीह दुर्गा मंदिर में रविवार की शाम ऑर्केस्ट्रा मैलोडी नाईट रॉयस व यूथ कांसेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धाजंलि सभा हुई। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई। जियलगोरा निवासी व शहीद जवान रामबाबू की पत्नी अंजली, उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहीदों के परिवारों को संबल प्रदान करते हैं। इस दौरान सैकड़ो वृक्षों की देखभाल करने वाले गजेन्द्र, पार्षद काजल कुमारी, अखिलेश सिन्हा उपस्थित थे। सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी वी.के. साह, अदनान, मदन, अनिल, डॉली, महावीर, विजय, शंकर, योगेश व आनंद ने देश भक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- शहीद मेले में देशभक्ति और सामाजिक संदेशों की शानदार प्रस्त...