नई दिल्ली, मई 7 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में ये बात कही। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं ने सटीक तरीके से हमला कर दुश्मन को करारा जवाब दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पहलगाम हमले के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को बताया कि हमारी सेनाएं कितनी तैयार हैं और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान हासिल करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा देश भारतीय सैन्यबलों के साहस और संकल्प को सलाम करता है जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा में जुटे हैं। उन्होंने कहा ऑपरेशन में तीनों सेनाओं के संयुक्त अभियान ने आधुनिक युद्ध क्षमता को परिभाषित किया। इस ऑपरेशन के जरिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल...