लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन साइबर वज्र (CYVAJRA)' के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे राज्यव्यापी अभियान में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की उत्तरी जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देशन में साइबर ठगी, म्यूल अकाउंट्स और ऑनलाइन वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी और सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के नेतृत्व में की गई। यह भी पढ़ें- 26.55 लाख की साइबर ठगी में नौ गिरफ्तार इसमें उत्तरी जोन की सर्विलांस/क्राइम टीम, साइबर टीम और थाना मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस...