ऑपरेशन साइबर वज्र: करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े तीन खाताधारकों पर केस
बिजनौर, जुलाई 26 -- ऑपरेशन साइबर वज्र-1 के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिजनौर साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबिंब (जेएमआईएस) पोर्टल और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के डाटा के विश्लेषण में धामपुर के तीन बैंक खातों का संबंध देश के विभिन्न राज्यों में हुई करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा मिला। पुलिस ने तीनों खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच की जानकारी साइबर थाने में तैनात दरोगा शुऐब खान ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि एनसीआरपी पर दर्ज चार शिकायतों में 32.35 लाख, 2.87 करोड़, 67.90 लाख और 98.10 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है। जांच में पाया गया कि इन मामलों की ठगी की रकम का हिस्सा धामपुर स्थित बैंक खातों में ट्रांसफर हुआ और बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.