ऑपरेशन सवेरा बनेगा बुजुर्गों की मदद और सुरक्षा का सहारा
बागपत, जून 18 -- बागपत। जिलेभर में अकेले रह रहे तीन हजार से अधिक बुजुर्गों की नींद अब पुलिस की गुड मॉर्निंग से खुलेगी। पुलिसकर्मी उनका हालचाल भी लेंगे। इसके लिए बीट पुलिसकर्मियों को बुजुर्गों के निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सुबह-सुबह लोगों की सुविधानुसार स्वास्थ्य और मानसिक हाल जानने उनके घर पहुंचेंगे। पुलिस ने जिलेभर के ऐसे बुजुर्गों को चिंहित किया है, जो अकेले रह रहे हैं और परिवार के लोग है नहीं या फिर शहर से बाहर रहते हैं। अब इन सभी बुजुर्गों के घर पुलिस दस्तक देगी। कई बार अकेले रहने वाले बुजुर्गों को तबीयत खराब होने या हादसा होने पर मदद नहीं मिल पाती। इसकी वजह से कई बार जान का खतरा मंडराता रहता है। इसलिए ऑपरेशन सवेरा अभियान को नई व्यवस्था के साथ शुरू किया जा रहा है। पुलिसकर्मी न केवल सुबह नमस्ते करने जाएंगे, बल्कि आवश्यकता पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.