किशनगंज, मई 13 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमांचल में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "नया सबेरा " के तहत किशनगंज पुलिस ने अप्रैल महीने में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के दलदल में फंसी 10 बेटियों को मुक्त कराया है। पुलिस की लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कई नाबालिग लड़कियों को भी बचाया गया, जिन्हें नौकरी, शादी और प्रेमजाल के नाम पर इस काले कारोबार में धकेल दिया गया था। यह भी पढ़ें- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 17 को, प्रशासनिक तैयारी पूरीविशेष अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चले विशेष अभियान के दौरान किशनगंज और बहादुरगंज थाना क्षेत्र में कुल दो बड़े कांड दर्ज किए गए। पुलिस ने कुल 10 आरोपियों की पहचान की, जिनमें से 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी ...