नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने ऑपरेशन सर्चलाइट के नाम पर 25 मार्च, 1971 को बांग्लादेश के निहत्थे लोगों की हत्या की।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम न्याय की बांग्लादेश की चाहत का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान पाकिस्तान द्वारा किए गए भयानक अत्याचारों से वाकिफ हैं। इस नरसंहार में लाखों बेकसूर बांग्लादेशी लोगों की सुनियोजित और लक्षित हत्याएं और महिलाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर यौन अपराध शामिल थे। इसने लाखों लोगों को देश छोड़कर भारत में शरणार्थी के तौर पर पनाह लेने पर भी मजबूर कर दिया। इन अत्याचारों ने दुनिया की अंतरात्मा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.