आरा, जून 11 -- आरा। आरा रेल पुलिस ने ट्रेन से सौ लीटर बीयर बरामद की है। हालांकि कोई तस्कर पकड़ में नहीं आ सका है। जीआरपी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार और आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में शराब की खेप बरामद की गयी है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ और जीआरपी आरा की संयुक्त टीम रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान गाड़ी संख्या 04616 में लावारिस अवस्था में 100 लीटर बीयर बरामद की गई। रेल पुलिस के अनुसार बरामद बीयर की अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार बतायी जा रही है। इस संबंध में जीआरपी में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेल मार्ग के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद...