लखीसराय, जुलाई 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के किऊल रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सतर्क' अभियान के तहत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को एक लावारिस पिट्ठू बैग से छह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक रमेश कुमार एवं आरक्षी सूर्यदेव कुमार प्लेटफॉर्म संख्या-1 के लखीसराय छोर पर ट्रेन पासिंग और यात्रियों के सामान की सुरक्षा जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हरे-काले रंग का एक लावारिस बैग मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ के बावजूद बैग पर किसी ने दावा नहीं किया। इसके बाद बैग की वीडियोग्राफी के बीच तलाशी ली गई, जिसमें इंपीरियल ब्लू कंपनी की 750-750 एमएल की आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा छह लीटर तथा अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। सभी बोतलों पर नोट फ...