देवघर, दिसम्बर 22 -- जसीडीह। यात्रियों और रेलवे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसनसोल मंडल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की बरामदगी की गई। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार रविवार को जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर नियमित गश्त के दौरान हावड़ा जाने वाले छोर स्थित फुट ओवरब्रिज के नीचे एक लावारिस सफेद प्लास्टिक बैग देखा गया। सुरक्षा मानकों के अनुसार बैग के संबंध में स्टेशन परिसर में घोषणा कराई गई, लेकिन कोई भी यात्री उसे लेने आगे नहीं आया। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों ने बैग की तलाशी ली। जांच के दौरान बैग से 600 मिलीलीटर क्षमता की 12 देसी शराब की बोतलें बरामद की गई। जिनकी कुल मात्रा लगभग 7.2 लीटर पाई गई। बरामद शराब को आवश्यक कागजी कार्रवाई के लिए जसीडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.