जामताड़ा, अप्रैल 3 -- जामताड़ा। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान सुरक्षा, प्रवर्तन और यात्री सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मंडल ने एक सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल रेलवे प्रणाली सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से कायम रखा है। इन सफलताओं में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की भूमिका विशेष रूप से अहम रही। मिशन 'जीवन रक्षा' के तहत सतर्क रेलवे कर्मियों, खासकर आरपीएफ जवानों ने समय पर हस्तक्षेप कर 10 लोगों की जान बचाई। वहीं ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत रेलवे परिसर और ट्रेनों में 05 महिला यात्रियों का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के माध्यम से 427 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, जो आरपीएफ की मानवीय संवेदनशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.