जौनपुर, जून 4 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने पर मंगलवार की शाम व्सापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बैठक की। अध्यक्षता करते सीओ केराकत अजीत सिंह चौहान ने कहा कि थाना क्षेत्र में छोटे-छोटे स्तर पर सक्रिय होने वाले आपराधिक गैंग भी अब पूरी तरह से पुलिस की रडार पर हैं। युवाओं को बहला-फुसलाकर अपराध की दुनिया में धकेलने वाले गैंग लीडरों को चिन्हित करते हुए ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य इन छोटे गैंग को पनपने से पहले ही पूरी तरह नेस्तनाबूत करना है। कुछ समय से वर्चस्व को कायम रखने के लिए क्षेत्र में पनप रहे छोटे-छोटे आपराधिक गैंग और सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ हेकड़ी दिखाने वाले अराजक तत्वों पर अब पुलिस का वज्रपात होने जा रहा है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध गतिविध...