ऑपरेशन वज्रपात में तीन पर कर्रवाई
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन वज्रपात में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने, सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर झुंड में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जांच के दौरान पता चला कि इंस्टाग्राम पर एमआरजेएआई 7177 ग्रुप के सदस्य आशीष चौहान, कृष्णा चौहान विकास चौहान निवासी सालेपुर थाना निजामाबाद हैं। उनको अभिभावकों के साथ बुलाया गया। बाल कल्याण अधिकारी की उपस्थित में कानून व्यवस्था, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम में आईडी लगाने को लेकर किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.