ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत दो गिरफ्तार
जौनपुर, जून 6 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक और आक्रामक पोस्ट प्रसारित करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट किए जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। इसके तहत दो अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के बूढ़ूपुर निवासी विवेकानंद उर्फ बिक्कू पुत्र राजेश तथा सारीजहांगीरपट्टी निवासी इन्द्रजीत पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्याय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.