सोनभद्र, फरवरी 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल श्रम पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को ऑपरेशन रक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मानव तस्करी निरोधक थाना (एएचटी) के प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में स्थित होटल व ढाबों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर न तो कोई संदिग्ध गतिविधि पाई गई और न ही बाल श्रमिक मिले। लगातार की गई जांच में बाल श्रम न पाए जाने पर कई होटल-ढाबों को बाल श्रम मुक्त घोषित करते हुए वहां सूचना-पत्र चस्पा किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.