बाराबंकी, अप्रैल 12 -- कोठी, संवाददाता। सिद्धौर ब्लाक के पश्चिम बेलाव गांव में पित्त की थैली की पथरी के ऑपरेशन के बाद रविवार को युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने आशा बहू, उसके पति और अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए असंद्रा थाने में शिकायत की है। मगर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के पश्चिम बेलाव गांव निवासी ब्रज भूषण रावत ने बताया कि उनके भाई प्रहलाद रावत (25) को पित्त की पथरी थी। गांव की आशा बहू और उनके पति ने अपने परिचित के नई सड़क तिराहा स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी थी। उन पर विश्वास कर ब्रज भूषण ने सात अप्रैल को अपने भाई प्रहलाद को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉयरेक्टर ने एक लाख रुपये लिया। इसके बाद भाई प्रहलाद को शहर के बड़ेल चौराहा स्थित फतहाबाद स्थित एक अस्पताल एंड सर्जिकल सेंटर ले जाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.