गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वमित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में ' अधूरे ऑपरेशन के बाद मरीज रेफर ' शीर्षक से छपी खबर पर प्राचार्य डा. आनंद मिश्रा एक्शन मोड़ में है। उन्होने आर्थो सर्जन डा. केके यादव के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। कहा कि जवाब सहीं नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि देवकठिया गांव निवासी जितेन्द्र कुमार यादव कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसके एक पैर में गम्भीर चोट लगी थी। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन में लापरवाही पर आर्थो सर्जन को नोटिस जिसका पैर में गम्भीर 'इंजरी' का आधा अधूरा ऑपरेशन करने के बाद मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल के चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ...