बिजनौर, अप्रैल 21 -- धामपुर। एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर निवासी पंकज उर्फ कुलदीप कुमार (22) पुत्र खूब सिंह के अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिजनों उसे कालागढ़ मार्ग स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड में आंत फट जाने की वजह से डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। जिस पर परिजनों ने आप्रेशन करने की अनुमति दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से ही युवक की मौत हुई है, जिस पर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, तीमारदारों को अस्पताल में हंगामा परिजनों ने अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.