ऑपरेशन मुस्कान में 50 लाख के 180 मोबाइल लौटाए
मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर डीआईयू की टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में चोरी व गुम हुए 50 लाख के 180 मोबाइल को बरामद कर उसके मालिकों को लौटाया। पुलिस की ओर से सभी मोबाइल मालिकों को कॉल कर सूचना देकर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित आनंद भवन बुलाया गया। यहां एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी को मोबाइल लौटाया गया। मौके पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा, डीआईयू के इंस्पेक्टर जयप्रकाश, अंजनी कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.