औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- मदनपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत शेयर पोर्टल की सहायता से तीन लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उन्हें वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर लाभुकों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पीएसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर धारक द्वारा थाना में लिखित आवेदन देने के बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत शेयर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किया जाता है और पहचान के आधार पर संबंधित व्यक्ति को सौंपा जाता है। इस क्रम में पटौधी टोला तेंदुआ निवासी स्व. रामकुमार चौहान के पुत्र प्रमोद प्रसाद चौहान, गरडी निवासी तिलेश्वर पासवान के पुत्र अरुण कुमार पासवान, खेसर निवासी रामकेश्वर राम के पुत्र उपेन्द्र कुमार तथा मनिका निवासी स्व. रामकेश्वर राम के पुत्र अशोक राम को उनके खोए मोबाइल वापस किए...