बांका, मार्च 1 -- बांका, निज संवाददाता। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान से शनिवार को जिले के आसपास सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से बरामद किए गए 32 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को लौटा दिया गया। बांका पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा व एसडीपीओ अमर विश्वास ने सभी मोबाइल धारकों को उनके गुम फोन को बरामद कर दुबारा लौटाया है। एसपी ने कहा कि आपरेशन मुस्कान आमजन के गुम अथवा खोए हुए बेशकीमती मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाया जा रहा है,इसको लेकर सीईआईआर पोर्टल पर भी लोग अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं,तथा मोबाइल मिलने के बाद लॉगिन कर लॉस्ट मोबाइल के फाउंड यानी मिल जाने की जानकारी भी दे रहे हैं। बताया कि केंद्रीकृत पोर्टल सीईआईआर और जिले के सभी थाना में दर्ज सहना के आधार पर फोन ...