ऑपरेशन मुस्कान के तहत 27 लोगों को लौटाए गए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
गोड्डा, अगस्त 26 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 27 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने अपने हाथों से लाभुकों को मोबाइल प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम इस अभियान का तीसरा आयोजन था। उन्होंने कहा कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.