औरैया, अप्रैल 28 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना कुदरकोट पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता लाली देवी की तहरीर पर थाना कुदरकोट में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया था कि उनका बालक 26 अप्रैल को गांव वैवाह में सब्जी लेने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया और संभावित स्थानों पर छानबीन की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर ...