जहानाबाद, मार्च 1 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के 68 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटाये गए। पुलिस ऑफिस में एसपी अपराजित लोहान ने जिले के विभिन्न इलाके के निवासी महिला- पुरुष बुजुर्ग, गृहणी और युवकों को सामूहिक रुप से एक - एक कर मोबाइल फोन दिया। अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। बरामद मोबाइल की कीमत 10 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये वैसे मोबाइल धारक थे जिनका मोबाइल पूर्व में या तो गुम हो गया था या किसी ने छीन लिया था। इस मामले में पुलिस के द्वारा मानवीय और तकनीकी माध्यम से अनुसंधान किया गया और 68 मोबाइल बरामद किए गए। होली के पूर्व उसके वास्तविक धारक को मोबाइल फोन लौटाये गए। फोटो- 01 मार्च जेहाना- 25 कैप्शन- शहर स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.