ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो गुमशुदा बच्चियां परिजनों को सकुशल मिलीं
औरैया, जून 27 -- थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बाजार में गुम हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को करीब आठ और छह वर्ष की दो नाबालिग बच्चियां अपने पिता के साथ बिधूना बाजार आई थीं। इसी दौरान भीड़ में दोनों अपने पिता से बिछड़ गईं। सूचना मिलने पर थाना बिधूना पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और भगत सिंह चौराहे के पास से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.