छपरा, फरवरी 16 -- - एकमा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत एकमा थाना पुलिस ने गुम व चोरी हुए सात मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया। सोमवार को थाना परिसर में तीन पीड़ितों को बुलाकर उनके मोबाइल विधिवत सुपुर्द किए गए। भोदसा गांव की निकेता कुमारी (पति मनीष कुमार मौर्य) का मोबाइल 26 अगस्त 2025 को एकमा से घर लौटते समय रास्ते में गिरकर गुम हो गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिया। वहीं, विशुनपुरा कला गांव के चौकीदार अशोक मांझी का मोबाइल एक वर्ष पूर्व छित्रवलिया बाजार में गिरकर गुम हो गया था। इधर एकमा-परसा रोड निवासी रामनरेश प्रसाद के पुत्र कुमार शाश्वत का वीवो कंपनी का वाई ...