ऑपरेशन मुस्कान : 24 घंटे में गुमशुदा को किया बरामद
उरई, मार्च 30 -- जालौन। कुठौंद पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों को सौंपा है। कुठौंद कोतवाली प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि एकों निवासी उदय सिंह का बेटा 22 वर्षीय प्रवीण कुमार रविवार को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसआई शीलवंत सिंह के साथ एसआई सत्यपाल व हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार की टीम ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार को टीम ने युवक को बरामद कर लिया और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। 24 घंटे के अंदर बेटे को खोजने पर युवक के पिता उदय सिंह ने कोतवाली पुलिस को आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.