ऑपरेशन मिलाप के तहत 159 लापता लोगों को ढूंढा
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत अगस्त महीने में 159 लापता लोगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला है। इनमें 27 बच्चे और 132 वयस्क शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को उनके परिवारों को सौंप दिया है। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि एक से 31 अगस्त के बीच पुलिस टीमों ने ऑटो, रेलवे व बस स्टैंड पर पोस्टर लगाने के साथ सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से इनको खोजा है। जिला पुलिस इस साल एक जनवरी से 31 अगस्त तक कुल 1149 लापता लोगों (296 बच्चे और 853 वयस्क) को ढूंढने में सफलता हासिल कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.