गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। संगठित अपराध के खिलाफ रविवार की रात को पुलिस ने 'ऑपरेशन वज्र' अभियान चलाया। इसके तहत मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के 61 सदस्यों और उनके सहयोगियों के घर पर पुलिस ने दबिश दी और उनसे पूछताछ की। घर पर नहीं मिलने वाले सदस्यों की लोकेशन पता करने के साथ ही निरस्त हो चुके लाइसेंस के जमा करने का भी सत्यापन कराया गया। सोमवार को एसपी डॉ. ईरज राजा ने प्रेसवार्ता कर अभियान की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि आईएस-191 मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य जनपद में अवांछनीय गतिविधियों में शामिल हैं और माहौल बिगाड़ने के प्रयास कर रहे हैं। इसी के क्रम में गाजीपुर पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन वज्र' चलाया गया।

गैंग के सदस्यों की छापेमारी 'ऑपरेशन बज्र' चलान...