देहरादून, अप्रैल 25 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान में 13 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया इस दौरान दो चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किए गए। जबकि ओवलोडिंग में तीन डंपरों और एक रेस ड्राइविंग सहित कुछ छह वाहनों को सीज किया। सात वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। दो संदिग्धों का पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई। यातायात बाधित करने पर पांच ठेलियों से पांच सौ जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.