मोतिहारी, जून 13 -- मोतिहारी, हि टी। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एस पी ने थाना में चल रहे मामलों की समीक्षा की। पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने साइबर थाना के ए एसपी प्रीतिश कुमार के साथ ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने साइबर ठगी में शामिल आरोपियों के म्यूल बैंक खातों की पहचान कर शातिरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि ठगी की रकम को ट्रेस कर पीड़ितों को राहत दिलाई जा सके। एसपी ने कहा कि बैंकिंग संस्थानों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। उन्होंने साइबर थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित माम...