चम्पावत, अप्रैल 6 -- चम्पावत। पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन प्रहार के तहत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थाना पाटी एवं तामली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। टीम ने बाहरी व्यक्तियों की पहचान ऐप के माध्यम से सत्यापित की। साथ ही आवश्यक विवरण दर्ज किए गए। पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...