देहरादून, अप्रैल 24 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 15 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की रात विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान चार वाहनों को सीज किया गया, आठ के कोर्ट चालान और तीन के संयोजन चालान किए गए।शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में सावन निवासी मंडी चौक और खजान सिंह निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.