ऑपरेशन प्रहार : 24 घंटे में 30 से ज्यादा अपराधियों को किया गिरफ्तार
रांची, मई 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर 30 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया। लंबित पड़े 135 से अधिक वारंट का निष्पादन भी किया गया। एसएसपी राकेश रंजन ने बुधवार को बताया कि अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन व संगठित अपराध को खत्म करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। इसे निश्चित समयावधि पर दोबारा सक्रिय कर देर रात तक चलाया जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के दूसरे चरण में रांची पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों व संदिग्धों को दबोचा है। अभियान में जिले के सभी एसपी, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में रांची में चलाए गए इस ऑपरेशन के तहत फरार 30 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.