विकासनगर, जून 17 -- हरीश कंडारी ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस ने मंगलवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दस वाहनों को सीज कर दिया। हुडदंग मचाने वाले 11 युवकों पर भी कार्रवाई की गई।कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बताया कि मंगलवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। कुल 56 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए, जिनमें 10 वाहनों को सीज ...