विकासनगर, अप्रैल 20 -- विकासनगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 36 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई शामिल रही। आठ वाहनों को सीज किया गया। जिसमें छह दोपहिया और दो चारपहिया वाहन चालक शामिल थे। 24 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए और चार वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...