देहरादून, मई 26 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत एक वाहन में दो हूटर लगे होने पर वाहन को सीज कर दिया।मंगलवार को मसूरी पुलिस ने लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने रोका। जांच करने पर पाया गया कि वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी और वाहन में दो हूटर भी लगे हुए थे। वाहन के आगे उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी जबकि पीछे अस्थाई नंबर प्लेट लगी हुई थी । वाहन के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर लिखा था। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत  अवैध हूटर, अवैध ब्लैक फिल्म व दोषपूर्ण नंबर प्लेट के तहत वैधानिक कार्यवाही की। पुलिस ने वाहन को सीज कर  दिया। पुलिस ने चालक उमेश कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी दिल्ली को पैदल रवाना कर दिया।प्रभारी...