देहरादून, जुलाई 20 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने 19 जुलाई को अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आसिफ (27) निवासी विशाल कॉलोनी, डाकपत्थर और अर्जुन (28) निवासी बेलावाला को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर बाहर थे। आसिफ के खिलाफ एनडीपीएस एक...