ऑपरेशन नारकोस के तहत 67 किलो गांजा पकड़ा
आगरा, अगस्त 17 -- ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ ने आगरा रेल मंडल में अप्रैल से जुलाई के बीच चार महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि चार महीनों में ऑपरेशन नारकोस के तहत आपीएफ ने करीब 34 लाख रुपये कीमत का 67.93 किलोग्राम गांजा पकड़ा। इसके साथ ही आरपीएफ ने 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया। साथ ही आरपीएफ ने 2.25 लाख रुपये कीमत के 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि आरपीएफ लगातार मादक पदार्थों की जब्ती के लिए अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.