भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता।ऑपरेशन नया जीवन के तहत दुर्गागंज थाने में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसहारा एवं ◆अनाथ बच्चों की पहचान कर सरकारी सुविधाओं से लाभांवित कराने पर बल दिया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 54 बच्चों को चयनित कर जन्म प्रमाण पत्र, आधार, बैंक अकाउंट आदि खुलवाए गए। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभांवित कराया जा सके। कहा कि बच्चों को दाखिला सरकारी तथा प्राइवेट स्कूल में करवाया जाएगा। ◆बाल तस्करी, बाल मजदूरी और भिक्षावृत्ति के खिलाफ एक बड़ी पहल की शुरूआत इसे बताया। लोगों से आह्वान किया कि ऐसे बच्चों की मदद को संपर्क करें। कहा कि हमारा संविधान एवं समाज सभी को एक जैसा अधिकार देता है। बच्चों की पढ़ाई आदि में गरीबी आड़े नहीं आनी चाहिए। ऐसे में लोगों को इस दिशा में स्वयं पहल करनी चाहिए। मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.